Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसा, दो JE की मौके पर ही मौत

Breaking uttarakhand news

रुड़की: रुड़की में बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडावली गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी थे, जो यूपीपीसीएल में जेई के पद पर तैनात थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

उत्तरप्रदेश के के गाजियाबाद निवासी अशोक कुमार और मनीष कुमार यूपीसी यूपीपीसीएल में जेई के पद पर तैनात थे। देर शाम दोनों अपनी निजी कार से हरिद्वार कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार मंगलौर के पास मंडावली गांव के पास पहुंची तो कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर ट्रक से जाकर टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें