Dehradun News

सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को किया होली WISH, कहा-गाइडलाइन का पालन करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली सौहार्द और गरिमामय ढंग से अपने घर पर ही मनाएं और कोविड-19 को लेकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अवश्य पालन करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें