Big NewsDehradun News

उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर: स्कूटी समेत खाई में गिरी महिला जवान, दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

चम्पावत: उत्तराखंड पुलिस के लिए बुरी खबर है। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग कोतवाली में तैनात महिला जवान की धौन बनलेख के बीच छतकाढ़ा में खाई में गिरने से मौत हो गई। हालांकि दुर्घना के कारणों को पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन के झोंके से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सड़क किनारे बने क्रश बैरियर से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे महिला जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

चम्पावत कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अर्चना राणा निवासी खटीमा से अपनी स्कूटी से चम्पावत आ रही थी। 25 मार्च को छुट्टी पर गई थी। आज उसे जॉइन करना था। शनिवार दोपहर में वह जैसी धौन से आगे अनियंत्रित होकर स्कूटी रोड किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और रेस्क्यू करना शुरू कर दिया।

पुलिस टीम के नीचे पहुंचने पर पता चला कि महिला जवान की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है महिला जवान को आज छुट्टी से वापस जॉइन करना था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जवान की आकस्मिक मौत से पुलिस परिवार में शोक का माहौल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें