National

देखिए VIDEO : गुस्से में आग बबूला महिला ने कोतवाल को मारी चप्पल, हंगामा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सेवायरल हो रहा है जिसमे एक महिला चप्पल कोतवाल को मारती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि ये महिला संघ की कार्यकर्ता है जो इतनी आग बबूला हो जाती है कि वृंदावन कोतवाली के कोतवाल पर चप्पल निकाल कर मारती है। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी आगे आते हैं और महिला को दूर करते हैं. इस बीच कई और लोग बीच बचाव में आगे आते हैं। ये जानकारी नहीं है कि आखिर मामला क्या है और पुलिस-कार्यकर्ताओं की भीड़ क्यों एकजुट है लेकिन महिला चप्पल मारते हुए साफ नजर आ रही है जो की वर्दी का अपमान है। ये वीडियो वृंदावन कोतवाली का बताया जा रहा है और जिसको चप्पल मारी है वो वृंदावन कोतवाली के कोतवाल बताए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें