Udham Singh Nagar News

कैबिनेट मंत्री पहुंचे अपनी विधानसभा में, लोगों के साथ जमकर खेली गुलाल की होली

गदरपुर (गौतम सरकार) : उत्तराखंड के शिक्षा और खेल एवं पंचायत राज मंत्री अरविंद पांडे ने आज शनिवार को अपने विधानसभा में कुला इंडोर स्टेडियम में क्षेत्र वासियों के साथ जमकर होली खेली। लोगों ने जमकर शिक्षा मंत्री गुलाल लगाया।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे आज होली से पहले अपने विधानसभा में निवास पर पहुंचे और क्षेत्रीय जनता समेत पूरे प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने लोगों के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली खेलते समय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। मंत्री ने कहा कि होली की शुभ अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगाकार होली खेले। पानी की होली न खेलें और पक्के रंग का प्रयोग ना करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें