Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : झंडा मेले पर मंडराया कोरोना का खतरा, निगेटिव रिपोर्ट के बिना नो एंट्री!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: देहरादून में लगने वाले झंडा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच कोरोना ने भी तेजी से दस्तक देनी शुरू कर दी है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रह है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। कुंभ मेले में आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी पहले ही अनिवार्य कर दी है। खबर है कि झंडा मेले में आने वालों को भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।

झंडा मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन जानकारी है कि मेले में आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य की जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। चम्पावत जिले के पूर्णागिरी मेले में आने वाले लोगों के लिए भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें