Pauri Garhwal News

मुख्य विकास अधिकारी का अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश

पौड़ी : शुक्रवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला सलाहाकार समिति, पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी भटगांई ने सम्बंधित अधिकारी को जनपद में 22 अल्ट्रासाउंड केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला महिला अस्पताल में आशा वर्करों के लिए बने कमरे का निरीक्षण कर उसे पुनः शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त अल्ट्रासाउंड केन्दों का निरीक्षण कर अवैध रूप से हो रहे अल्ट्रासाउंड की गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम पर परिचर्चा के बाद जनपद में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा संचालित सि.टी. स्केन का विवरण भी लिया। साथ ही जिला चिकित्सालय(पी.पी.पी. मोड़), राजकीय संयुक्त (उप जिला) चिकित्सालय, राजकीय पशु चिकित्सालय कोटद्वार तथा द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल पंजीकरण के नवीनीकरण के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ तथा घंडियाल(पी.पी.पी.मोड़) हेतु अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के संबंध में चर्चा की

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें