Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : BJP प्रदेश प्रभारी ने कहा: केंद्र को है त्रिवेंद्र रावत की चिंता

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौमत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने जो विकास की नींव रखी है, उसे तीरथ सरकार आगे बढ़ाएगी। उन्होंने हाल ही में तीरथ सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों की भी सराहना की। ग्रामीण क्षेत्रो में विकास प्राधिकरण को खत्म किए जाने के फैसले की भी सराहना की। साथ ही वन परहियों की नियुक्ति के फैसले को भी उन्होंने जनता के लिए बड़ी सौगात करार दिया।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उनके बारे में हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी चिंता केंद्र कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की जो नींव उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रखी। तीरथ सरकार उसको आगे बढ़ाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें