Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड BJP से बड़ी खबर, हेलीकॉप्टर मामले में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मांगी माफी

देहरादून: पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बागेश्वर दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने सरकारी हेलीकाॅप्टर का प्रयोग किया था। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने भी सरकारी हेलीकाॅप्टर का प्रयोग किया था, जिसके बाद से भाजपा संगठन और सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे थे।
कांग्रेस के साथ ही सोशल मीडिया में भी लोगों ने इस मसले को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया था। लेकिन, अब इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने माफी मांगी हैं। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए जनता से माफी मांगते हैं। साथ ही कहा कि सरकारी हेलीकाॅप्टर का जो भी खर्च आया, उसे भाजपा संगठन वहन करेगा।