AIIMS Rishikesh NewsBig NewsTehri News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : एक ही होटल के 16 कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव, यहां का है मामला

Breaking uttarakhand news

टिहरी: जिले की नरेंद्रनगर तहसील के क्षेत्र के व्यासी स्थित होटल ताज के 16 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होटल के कर्मचारी लगातार कोरोना पाॅजिटिव पाए जा रहे हैं। आलम यह है कि इस होटल में पिछले दस दिन के भीतर 23 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने होटल को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

हालांकि, टिहरी डीएम ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि होटल को कंटेनमेंट जोन न बनाकर इसे तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। नरेंद्रनगर तहसील के मुनिकीरेती क्षेत्र में गुरुवार को 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 16 कर्मचारी होटल ताज के शामिल हैं। इनके आलावा आठ यात्रियों और तीन आश्रम कर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 लोगों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित यात्री यहां से जा चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें