National

2015 बैच के दारोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम ने जताया दुख, 50 लाख के मुआवजे का ऐलान

यूपी में बदमाशों का आतंक जारी है। जी हां बता दें कि आगरा में पुलिस टीम पर हमला किया गया है जिसमे एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे यूपी में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम ने दारोगा की मौत पर दुख जताया और शहीद दारोगा के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ नाम के व्यक्ति ने हमला किया. फिलहाल, मौके पर एसएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे.  पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव नोहर्रा में दो सगे भाइयों में आलू की उपज को लेकर विवाद हो गया था. जिसको लेकर छोटा भाई विश्वनाथ मजदूरों को धमका रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी. आलू की खुदाई के दौरान विवाद बढ़ गया. तभी तंमचे से गोली चली जो सीधे दारोगा प्रंशात के गर्दन पर जा लगी. इस दौरान प्रशांत के साथ एक सिपाही भी मौजूद था. बता दें कि प्रशांत 2015 बैच के एसआई थे. वह मूलत: बुलंदशहर के निवासी थे। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. साथ में शहीद पुलिस वाले के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायत, घर में सरकारी नौकरी और नाम एक सड़क बनाए जाने की घोषणा की है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें