Big NewsNational

बड़ा हादसा : पलटते ही सेना की जिप्सी में लगी आग, जिंदा जले 3 जवान, 5 घायल

3 army soldiers burnt alive

पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सेना की एक जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पहले जिप्सी पलटी और फिर उसमें आग लग गई। इस हादसे में जिप्सी में सवार 3 जवानों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। दुर्घटना में जवान बुरी तरह से झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 5 घायल जवानों को इलाज के लिए सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया और फिर वहां से बृहस्पतिवार सुबह सेना के अस्पताल में ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड़ पर इंदिरागांधी नहर की 330 आरडी के पास बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी मिली है कि सेना की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई। पलटने के बाद जिप्सी में भीषण आग लग गई। जिप्सी में सवार जवान बठिंडा की 47-एडी यूनिट के थे। ये जवान युद्धाभ्यास के लिए श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ आए हुए थे। देर रात राजियासर से गुजर रहे थे कि अचानक चालक ने एक जानवर को बचाने के चक्कर में जिप्सी पलट गई। सड़क पर पत्थर भी था। तेज आवाज सुन मौके पर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 जवानों के शवों को बाहर निकाली और अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया और घायल 5 जवानों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद जिप्सी में सवार 3 जवान घायल होकर बेहोश हो गए, वे निकल नहीं सके तो जिंदा जल गए। वहीं 5 जवान निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन वे घायल हो गए। सेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राजियासर थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल जवानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें