HighlightUttarakhand

हरीश रावत दिल्ली एम्स के लिए रेफर

harish-rawat-

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। वो 24 मार्च को देहरादून में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनको हल्का बुखार भी महसूस हुआ। उन्हें दून अस्पताल में एडमिट किया गया जहां से उन्हें दिल्ली एम्स के लिेए रेफर कर दिया गया है। हरीश रावत को एअर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।

बुधवार को 24 मार्च को हरीश रावत ने खुद और परिवार के सदस्यों के साथ ही स्टाफ के कुछ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। इसके बाद से वो आइसोलेट हो गए थे। हालांकि बुखार बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। एअर एंबुलेंस से उन्हे दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें