Big NewsHighlightNational

इसी हफ्ते निपटा लें बैंक संबंधी जरूरी काम, 7 दिन लटका रहेंगे बैंकों में ताला

7 days BANK CLOSE

अगर आपकों बैंक से संबंधी कोई काम है तो उसे इसी हफ्ते निपटा लें क्योंकि अगले हफ्ते बैंद 7 दिन तक बंद रहेंगे। जी हां आपको बता दें कि 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच सिर्फ दो दिन ही बैंक खुले रहेंगे. इस बीच अगर आप अपना बैंक का काम नहीं निपटा पाए तो सीधा 3 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा. 7 दिन बैंकों में ताला लटका रहेंगे जिससे अगर आपने काम अभी नहीं निपटाया तो आपका काम भी लटका रहेगा।

27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे, इसके बाद रविवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी, इसके अगले दिन 29 मार्च को होली है, उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे. यानी 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक लगातार देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी. इन छुट्टियों को देखते हुए बैंक के जरूरी काम इसी हफ्ते निपटा लें. आपको बता दें कि 30 मार्च और 3 अप्रैल को ही बैंक में कामकाज होगा. 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होगा, बैंक अपने अंदरूनी काम निपटाएगा लेकिन ग्राहकों के लिए बैंक में काम नहीं हो सकेगा

27 मार्च  – आखिरी शनिवार की वजह से बैंक बंद.
28 मार्च – रविवार
29 मार्च – होली की छुट्टी
30 मार्च – सिर्फ पटना में बैंक बंद रहेंगे.
31 मार्च – फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन
1 अप्रैल – बैंक के सालाना अकाउंट का क्लोजिंग ईयर है.
2 अप्रैल – गुड फ्राइडे है इसलिए बैंक बंद
3 अप्रैल – शनिवार है, लेकिन यह पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे.
4 अप्रैल – रविवार है और ईस्टर भी, इसलिए बैंक बंद रहेंगे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें