Big NewsHaridwar News

ब्रेकिंग : हरिद्वार में फिर अग्निकांड, आश्रम में लगे टेंटों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटा

हरिद्वार : एक बार फिर बड़ी खबर हरिद्वार से है जहां 25 मार्च को कनखल थाना क्षेत्र में एक आश्रम में लगे टेंटों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इसमे कोई जान का नुकसान नहीं हुई। बता दें कि कनखल पुलिस को रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि हरि राम आश्रम में लगे कुछ टेंटो में आग लग गई है।जिस सूचना पर तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर कनखल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर की मदद से आग को बुझवाया गया। आग से किसी के हताहत की सूचना नहीं है। मिला जानकारी के अनुसार आग से कनाते और तंबू जलकर खाक हो गए हैं। ये हरिद्वार में दूसरी बड़ी अग्नि की घटना है। बीते दिन भी ऐसी ही आग लगने के कारण झोपड़ी जकखर खाक हो गई थी। गनीमत रही किसी भी प्रकार का जान मामल का नुकसान नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार आग का शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। जिससे वहां रखे 5 सिलेंडर में से एक सिलेंडर फट गया था। टेंट मालिक राजकुमार लक्ष्मी टेंट हाउस मौके पर पहुंचे और पुलिस को सारे नुकसान की जानकारी दी। टेंट मालिक सहारनपुर का रहने वाला है, जिनके टेंट हरिहर आश्रम और अन्य आश्रमों में लगने के लिए आते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें