Harish RawatHighlightUttarakhand

एक दिन पहले तक भीड़ से घिरे थे हरदा, कोरोना संक्रमित होने के बाद मचा हड़कंप

corona report of harish rawat
हरीश रावत 23 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ से घिरे नजर आए।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। साथ ही हरीश रावत ने लिखा है कि आज दोपहर यानी 24 मार्च की दोपहर तक जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट करा लें।

वहीं हरीश रावत बेहद सक्रिय हैं। वो लगातार कार्यक्रमों में शिरकत कर रहें हैं। 23 मार्च को यानी कोरोना संक्रमित पाए जाने से ठीक एक दिन पहले वो कई होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर साझा की है।

23 मार्च को हरीश रावत पौड़ी में एक होली मिलन समारोह में शामिल हुए। यहां भी भारी भीड़ जुटी थी। वो देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वो कई छात्रों से सीधे संपर्क में आए थे।

यही नहीं हरदा ने इसके बाद एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में भी अच्छी खासी भीड़ जुटी थी। इस दौरान हरीश रावत के संपर्क में कई लोग आए। हरीश रावत ने कई लोगों को अपने हाथों से अबीर गुलाल लगाया। हरीश रावत की तस्वीरों में वो भीड़ के बीच घिरे हुए दिखाई दे रहें हैं। ऐसे में अब कई अन्य लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं स्वास्थ एजेंसियों के लिए हरीश रावत के संपर्क में आए लोगों को पूरी तरह ट्रेस करना भी लगभग असंभव है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें