Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पूर्व CM हरीश रावत कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उनके साथ ही परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पाॅजिटिव बताए गए हैं। एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रमों में शिरकत की थीए जिसके बाद उनकी कोरोना की जांच कराई गई।

Breaking uttarakhand news

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग उनके नजदीकी संपर्क में आए थे, वह सभी अपनी जांच करा लें। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार अपने गढ़वाल और कुमाऊं दौरे से लौटने के बाद राजधानी देहरादून में लोगों की बीच पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें