उत्तराखंड : दून की देवांगना के नाम एक और कामयाबी, इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में रहीं फर्स्ट रनरअप

देहरादून: मुम्बई में आयोजित हुई इण्डिया ब्रेनी ब्यूटी-2021 प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए देहरादून की आरजे देवांगना चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरजे देवांगना एक रोडियो जाॅकी हैं। वह एक दशक से अधिक कई शो होस्ट कर रही हैं। एमटीवी के ट्रेवल रियल्टी शो ‘ड्राइव विद नेनो’ सीजन 3 की विजेता भी रहीं हैं। देवांगना अपना लोहा एकंरिंग एवं हाॅस्टींग के क्षेत्र में तो मनवा ही चुकी थी, इस बार उन्होंने अपने हुनर का लोहा रैम्प में भी मनवाया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राउंड हुए जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा से आगे निकलना था।
शो का मिशन व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए सपने देखने वाली महिलाओं का पोषण और समर्थन करना है, और बड़े पैमाने पर उन्हें योगदान देना है। इण्डिया ब्रेनी ब्यूटी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए फ्लोरियन फाउंडेशन से जुड़ी हुई है और उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने में भी उनकी मदद करती है। यह शो फेशन, महिला सशक्तिकरण एवं जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए रेम्प पर आत्मविश्वास के साथ वाॅक करने के लिए था। इण्डिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेन्ट रविवार की शाम को मुम्बई में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।