Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : सल्ट विधानसभा से BJP ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान

अल्मोड़ा : सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना होंगे। जीना के निधन के बाद शर्ट विधानसभा सीट खाली हुई जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है, जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा।

महेश जीना बीकॉम ग्रेजुवेट हैं और निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिली, जिसके बाद सभी दावेदारों को पकड़ते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें