Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : यहां से आई थी बस, सवार थे 22 यात्री, सभी निकले कोरोना पाॅजिटिव

22 passengers boarded the bus

देहरादून: कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी खासकर देहरादून और हरिद्वार जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी सरकार को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में कोरोना के खतरे को लेकर आगाह कर चुका है। बावजूद इसके हरिद्वार में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। इसी तरह गुजरात से आई एक बस में सवार सभी लोगों की भी रैंडम सैंपलिंग की गई थी।

गुजरात से 22 यात्री लेकर ऋषिकेश आई बस के सभी यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। बस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। सभी यात्रियों के आरटी पीसीआर सैंपल मुनिकीरेती में लिए गए थे। आज सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यात्री  सैंपलिंग के बाद नीलकंठ और शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में रुके थे। चिकित्सा प्रभारी फकोट ब्लॉक डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि गुजरात से आए सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी यात्री ऋषिकेश से जा चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें