Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नियम भूले पुलिस अधिकारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष को दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: सत्ता से दूर हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बागेश्वर दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां पुलिस अधिकारी प्रोटोकॉल भूल गए और सम्मान दिखाते हुए नियमों के विरुद्ध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया, मामला सामने आते ही शोसल मीडिया में वायरल हो गया, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

प्रोटोकॉल के नियमों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष या मंत्रियों को गार्ड आॅफ आॅनर नहीं दिया जाता है। बागेश्वर जनपद में पहुंच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इतना ही नहीं मदन कौशिक बागेश्वर सरकारी हेलीकाॅप्टर से पहुंचे हैं। मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता निलेश आनंद भरणे ने कहा कि गलती कैसे हुई। इस बात की जानकारी ली जा रही है।

नियमानुसार मदन कौशिक सरकारी हेलीकाॅप्टर का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। बावजूद उनको सरकार हेलीकाॅप्टर भी दिया गया और पुलिस अधिकारियों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया। इस मामले में अब पुलिस के आला अफसर सफाई दे रहे हैं। पुलिस ने गलती भी मान ली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें