Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: प्रेमी जोड़े ने एक साथ गटका जहर, दोनों की हालत गंभीर

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। हल्द्वानी में किराये के कमरे में रहकर एमबीपीजी काॅलेज में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के जहर खाने की जानकारी लगते ही लोगों उनको पहले बेस अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों जहर खाकर जान देने का प्रयास क्या किया है। परिजनों के आने के बाद ही पूरे मामले में कुछ जानकारी मिल पाएगी। पुलिस दोनों के दोस्तों का साथ में पड़ने वालों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें