Haridwar News

पत्रकारों पर हुए हमले पर पूर्व CM ने जताया भारी रोष, कहा-उत्तराखंड पुलिस सुस्त

आज रुड़की पहुँचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया कर्मियों पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि जो आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नही आए उसमे पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जाएगी। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी चौथे स्तम्भ पर हमला करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नही आ पाए, जिससे साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस वक्त उत्तराखंड पुलिस कितनी सुस्त है। आज एक कार्यक्रम के दौरान रूड़की के ढंडेरा पहुँचे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले चार दिन पहले मीडिया कर्मियों पर खनन के लिए कवरेज करने के दौरान हुए हमले पर उत्तराखंड पुलिस और सरकार पर कटाक्ष करते हुए यह बात कही उन्होंने कहा जब उत्तराखंड में मीडिया ही सुरिक्षत नही है तो आम जनता का क्या होगा उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस को इस घटना को लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए और इस मामले में वह डी जी पी से भी बात करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें