देहरादून से बड़ी खबर : संक्रमण वाले क्षेत्रों से आने वालों के लिए अहम खबर, ये निर्देश

देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपने लगा है। जी हां आपको दें कि गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल समेत पंजाब में कोरोना के मामले दिन बा दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जी हां बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए कोविड संक्रमित क्षेत्रों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट और बॉर्डर पर रोजाना होने वाली जांच की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग और सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए सीमा चेक पोस्ट आशारोड़ी, कुलहाल, रायवाला और रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी व एयरपोर्ट पर निगरानी रखी जाए। किसी भी व्यक्ति में अगर लक्षण दिखें तो उसकी तुरंत जांच कराई जाए। डीएम ने कहा कि अभी कुछ स्थानों पर जांच की जा रही है, जिसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता के कार्यक्रमों में तेजी लाने और लोगों को मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिस के साथ समन्वय करते हुए सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने को भी निर्देशित किया।
मसूरी एसडीएम मनीष कुमार ने उन्होंने पुलिस को कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान को सीवर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि जिस तरह कोरोना एक बार फिर से कोरोन का संक्रमण फैल रहा है इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मसूरी में अभी किसी का तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सभी को सावधानी के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने टैक्सी संचालकों से अपील की कि वह सैलानियों को मास्क पहनने के लिए कहें। उन्होेंने होटल एसोसिएशन को निर्देश दिए कि होटल में आने वाले सैलानियों को कोरोना टेस्ट के लिए प्रोत्साहित करें।
एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवर व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। बैठक में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा, संदीप साहनी, ईओ आशुतोष सती, मनोहर सिंह रावत, टीएस रावत, सभासद सरिता कोहली, सरिता पंवार, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।