Big NewsNainital News

उत्तराखं में बड़ी छापेमारी : होली में सावधान, दुकानदार बेच रहे एक्सपायरी डेट का माल

लाल कुआं- होली के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा सतर्कता के चलते शहर में कई किराना दुकानों पर छापेमारी की गई आपको बता दें कि खाद विभाग द्वारा हर बार त्योहारों के अवसर पर मिठाई एवं किराना की दुकानों पर खाद्य वस्तुओं की जांच की जाती है जिसके चलते आज गौला रोड स्थित दुकानों पर छापेमारी की गई इस दौरान कटियार किराना स्टोर पर एक्सपायरी डेट का माल सेल काउंटर पर रखा पाया गया तथा मौके पर लाइसेंस भी ना होने पर फूड इंस्पेक्टर राकेश टम्टा द्वारा सैंपल लेकर तथा लाइसेंस ना होने पर चालान कर दिया गया।

फूड इंस्पेक्टर टम्टा ने बताया की त्योहारों के मद्देनजर यह छापामारी की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं तक शुद्ध और अच्छी खाद्य वस्तुएं पहुंच सकें उन्होंने कहा की अभी कई बार छापेमारी की जाएगी कुछ जगहों पर एक्सपायरी डेट का माल पाया गया है और बगैर लाइसेंस के उन दुकानों का चालान कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें