Dehradun NewsHighlight

देहरादून : 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बहन की शादी के बाद अकेला था

boy suisife

देहरादून में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वसंत विहार क्षेत्र का है जहां 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पाकर मौके परपहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी मिली है कि युवक किराए के कमरे में रहा था और कम्प्यूटर की कोचिंग कर रहा था। पहले वो अपनी बहन के साथ रहता था जिसके अक्टूबर 2020 में शादी हो गई। तबसे युवक अकेले कमरे में रह रहा था। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

इस मामले पर इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर शाम कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि इन्द्रानगर में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान के प्रथम तल पर किचन की छत पर लगे लोहे की एंगल में चुन्नी के सहारे एक युवक फांसी पर लटका हुआ था। युवक को दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित चौहान निवासी ग्राम जामरी पोस्ट राणाकोट, थाना देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें