Dehradun NewsHighlight

20 मार्च को हरिद्वार दौरे पर सीएम तीरथ सिंह रावत, विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण

हरिद्वार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत शनिवार 20 मार्च को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे। वह सुबह 9ः45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से कार द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 10ः15 बजे वह हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। 10ः50 बजे वह मीडिया सेंटर नीलधारा टापू पहुंचेंगे। यहां 11 से 12 बजे तक कुम्भ मेले के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनके द्वारा 12 से 1 बजे तक कुम्भ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। 1 से 1ः40 बजे तक मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह में रहेंगे। यह समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1ः45 बजे से मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में कुम्भ की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। 2ः45 बजे वह कार द्वारा मेला नियंत्रण भवन सीसीआर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी उनके वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव केके मदान ने दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें