RTI में खुलासा : लॉकडाउन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला इतने करोड़ रुपये का जुर्माना, सबसे ज्यादा इस जिले में कटे

काशीपुर : लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भर में पुलिस ने 9,82,320 चालान किए। पुलिस ने मास्क न पहनने औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के साथ ही कोविड के कई नियमों का उल्लंघन करने भी चालान वसूला। पुलिस ने चालान में 34 करोड़ 43 लाख 55 हजार रुपये समन शुल्क और जुर्माने के तौर पर वसूले। 10 लाख 81 हजार 61 मास्क भी बांटे। काशीपुर के सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।
एडवोकेट नदीमुद्दीन ने जिलेवार चालान, वसूले समन शुल्क और नियम तोड़ने वालों को बांटे मास्क की सूचना मांगी थी। जिसके जवाब में लोक सूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (फायर/काíमक) पुलिस मुख्यालय मुख्तार मोहसिन ने जानकारी दी कि सबसे ज्यादा चालान देहरादून में किए गए। दून में 234724 चालान किए गए। वहीं हरिद्वार में 213607, नैनीताल में 153014 और ऊधमसिंह नगर लेमें 101944 चालान,उत्तरकाशी में 17198, टिहरी जिले में 72368, चमोली में 15858, रुद्रप्रयाग 14374, पौैड़ी गढ़वाल में 58332, अल्मोड़ा में 34044, बागेश्वर में 21841, चम्पावत में 22041, पिथौैरागढ़ में 21919 और रेलवे पुलिस ने 1056 चालान किए।
लॉकडाउन उल्लंघन पर जुर्माना/समन शुल्क सर्वाधिक 730.06 लाख रुपये नैनीताल जिले में वसूला गया। देहरादून में 584.73 लाख, हरिद्वार में 545.16 लाख, ऊधमसिंह नगर जिले में 418.74 लाख रुपये वसूली हुई। इसी तरह उत्तरकाशी में 76.61 लाख, टिहरी जिले में 203.43 लाख, चमोली जिले में 86.86 लाख, रुद्रप्रयाग जिले में 58.87 लाख, पौैड़ी गढ़वाल में 206.64 लाख, अल्मोड़ा में 167.17 लाख, बागेश्वर में 83.94 लाख, चम्पावत में 98.16 लाख, पिथौरागढ़ में 163.74 लाख तथा रेलवे पुलिस में 19.44 लाख रुपये वसूला गया है।
मास्क न पहनने पर देहरादून में कटे सर्वाधिक चालान मास्क न पहनने पर सर्वाधिक 219350 चालान देहरादून जिले में काटे गए। ऊधमसिंह नगर जिले में 154948, हरिद्वार में 137341 तथा नैनीताल जिले में 128499 चालान काटे गए। इसी तरह उत्तरकाशी में 24551, टिहरी में 122660, चमोली में 13752, रुद्रप्रयाग में 24408, पौड़ी गढ़वाल में 89542, अल्मोड़ा में 71584, बागेश्वर में 14199, चम्पावत में 56019, पिथौरागढ़ में 22296 जबकि रेलवे पुलिस ने 1912 चालान काटे।