HighlightNainital News

उत्तराखंड: ब्लाॅक प्रमुख का जिला युवा कल्याण अधिकारी पर मनमानी का आरोप

Block chief accuses district youth welfare officer

हल्द्वानी: ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी पर मनमानी और उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो चुनी हुई प्रतिनिधि हैं। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने बिना जानकारी दिए मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट बांट दी गई।

ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और बीडीसी मेंबरों को दी जानी चाहिए थी, लेकिन किसी को कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया। रूपा देवी ने कहा कि जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा गया है। जवाब मिलने या नहीं मिलने की स्थिति में खेल मंत्री से इस संबंध में शिकायकत करेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें