हल्द्वानी-भाजपा युवा मोर्चा नेता के घर चोरी, पुलिस नशेड़ियों से कर रही पूछताछ

हल्द्वानी- हल्द्वानी में आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। कभी घरों में चोरी हो रही है तो कभी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बदमाशों में वर्दी का खौफ नहीं है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है लेकिन फिर भी चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। जी हां ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां भाजपा युवा मोर्चा नेता और खाद्य सतर्कता समिति सदस्य मनोज कुमार के चोरी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने उनके घर से नगदी सहित लगभग एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत चोरी की शिकायत की और अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बता दें कि पुलिस को नशेडियों पर चोरी का शक है जिसके चलते पुलिस नशेड़ी युवकों से पूछताछ करने में जुटी है। क्योंकि अक्सर सामने आता है कि नशे की लत को पूरा करने के लिए युवक चोरी को अंजाम दे रहे हैं।