HighlightNainital NewsUdham Singh Nagar News

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया मां गिरिजा देवी मंदिर का मुद्दा, की ये मांग

दिल्ली : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने एक बार फिर लोकसभा में उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दे को उठाया। अजय भट्ट ने इस बार गिरिजा मां मंदिर का मुद्दा सदन में उठाया और मंदिर के रखरखाव को लेकर सवाल मंत्री के सामने किए। सांसद अजय भट्ट ने सदन में कहा कि नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध मां गिरजा देवी के मंदिर परिसर को बरसात में खतरा उत्पन्न होने की आशंका है क्योंकि जिस टीले पर मां गिरिजा देवी का मंदिर बना हुआ है वह टीला चारों तरफ से कोसी नदी से गिरा हुआ है और दिन प्रतिदिन उसकी बाह्य सुरक्षा कमजोर हो रही है।

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन के माध्यम से केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मांग की की तत्काल विश्व प्रसिद्ध मां गिरिजा देवी मंदिर के रखरखाव और उस मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए टीम भेजकर सर्वे कराकर कोई महत्वपूर्ण कारगर उपाय किए जाएं। गौरतलब है कि सांसद अजय भट्ट लगातार लोकसभा सदन में उत्तराखंड की आवाज बनकर उभरते हैं राज्य के जनहित के मुद्दों को लोकसभा सदन में उठाकर अब तक अजय भट्ट कई समस्याओं का समाधान की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं एक बार फिर सांसद अजय भट्ट ने पौराणिक ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मां गिरजा देवी के मंदिर के रखरखाव का सवाल उठाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें