Big NewsDehradun NewsHighlight

देहरादून में पहला मामला, 22 साल की युवती पर 15 साल के लड़के से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

BOY RAPE BY GIRLदेहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां पुलिस ने 15 साल के नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 22 साल की युवती को गिरफ्तार किया है।

दरअसल थाना हाजा पर 29 दिसंबर 2020 को एक युवकी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके साथ रेप हुआ है और वो गर्भवती हो गई है। रेप का आरोप लड़की ने एक 15 साल के लड़के पर लगाया जो की नाबालिग है। लेकिन तहरीर के समय पुलिस ने युवक की उम्र का पता नहीं था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं इस मामले की जांच उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित को दी गई।

आपको बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने कहा कि 164 सीआरपीसी के बयानों में भी अंकित कराया की विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए और अब शादी करने से मना कर रहा है। दौरान युवती ने अपनी उम्र 22 वर्ष बताई और अभियुक्त के संबंध में नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर उसकी उम्र 15 वर्ष जन्मतिथि 16 अक्टूबर 2005 होना सामने आया। पुलिस को पता चला कि जिस पर युवती ने आरोप लगाया है वो नाबालिक है। घटना के समय प्रतिवादी की उम्र 14 वर्ष 7 माह थी और विधिक प्रावधानों के अनुसार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही नहीं पाया गया जिस कारण पीड़िता पर पोक्सो एक्ट के अंतर्गत धारा 4/3 (ग) का अपराध किया गया। बीते दिन 17 मार्च को विवेचनात्मक कार्यवाही और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता पूजा पुत्री उपेंद्र निवासी 15 रेस्ट कैंप थाना कोतवाली नगर को अंतर्गत धारा पोक्सो अधिनियम में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें