HighlightNational

भारत की महिला रेसलर्स बबीता और गीता फोगाट की बहन ने की आत्महत्या, सह नहीं पाई हार

babita fogatभारत की स्टार महिला रेसलर्स बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या करली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार गईं थी जिसकी वजह से रितिका ने ये कदम उठाया. उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में फांसी लगाकर खुदकुशी की. फिलहाल पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 साल की रितिका पिछले पांच सालों से अपने फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी. रितिका ने 12 से 14 मार्च के बीच स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में ही 14 मार्च को फाइनल मुकाबले में रितिका हार गईं थी. जानकारी मिली है कि उन्हें सिर्फ 1 प्वॉइंट से हार का सामना करना पड़ा था। ये हार का गम वो सह नहीं पाई और उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें