National

फिर लौटा कोरोना : इस शहर में 10 मई तक धारा 144 लागू, बिन मास्क एंट्री बैन

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सभी राज्यों ने ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है. देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन लागू किया गया है तो कहीं नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है. महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, केरल, कर्नाटक समेत एमपी और यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इस बीच बड़ी खबर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 10 मई तक धारा 144 लगा दी गई है. साथ ही मॉल-स्कूलों समेत सभी महत्त्वपूर्ण जगहों पर बिना मास्क के एंट्री पर बैन लगा दिया गया है.

सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स, शैक्षिक संस्थानों, होटल संचालकों सहित अन्य को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा है कि मास्क पहनना लोगों के लिए आवश्यक है, बिना मास्क पहने अगर दुकान पर सामान लेने गए तो दुकानदार ग्राहक को सामान न दें। उनको वापस लौटा दें सामान न दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें