Big NewsDehradun News

10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को सचिवालय में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने भेंट की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार अब हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से आरम्भ हो जायेगी। गत वर्ष यात्रा कोविड के कारण बाधित रही थी, अतः इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें