Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: तीरथ कैबिनेट के मंत्रियों को मिले विभाग, जानें किसको क्या मिला

देहरादून : उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के नए मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेने के बाद मंत्री मंडल का भी गठन हो गया था। लेकिन, अब तक विभागों को बंटवारा नहीं हो पाया था। विभागों का बंटवारा होने के बाद अब मंत्री अपने विभागों के कामों में जुट जाएंगे। सीएम तीरथ रावत के कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। सीएम के पास 20 विभागों की जम्मेदारी है जबकि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के पास विधायी और संसदीय कार्य,खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास और सूचना एवम प्रोघोगिकी का विभाग सौंपा है।

सतपाल महाराज को सिंचाई, लघु सिंचाई,  बाढ़ नियंतत्रण जलागम प्रबंधन, पर्यटन, धर्मस्व-संस्कृति, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री विशन सिंह को पेयजल, वर्षा जल सरंक्षण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना विभाग दिया गया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य परिवहन, समाज कल्याण, छात्र कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण और निरवार्चन का विभाग सौंपा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें