Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : प्रेरित करता है तीरथ सिंह रावत का छात्र संघ से CM तक का सफर

Breaking uttarakhand news

देहरादून: जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें गौमुख का गंगा जल भेंट किया। इस अवसर पर प्रदीप भट्ट ने कहा कि तीरथ सिंह रावत गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं, उनके मुख्यमंत्री बनने पर आज प्रदेशभर के छात्र संघ के वर्तमान एवं भूतपूर्व पदाधिकारी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के नाते वे भी तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उन्हें पूरा भरोषा है कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पंचायतें मजबूत होंगी और उत्तराखंड राज्य नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें