HighlightNainital News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज डीजे बजाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काटा इतने हजार का चालान

रामनगर : रामनगर में पुलिस ने तेज डीजे बजाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। जी हां बता दें कि मामला रामनगर के लेमन ट्री रिसोर्ट का है जहां तेज ध्वनि से बज रहे डी जे पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की। मौके पर पहुँची पुलिस ने 10 हज़ार का चालान काटा। साथ ही रिसोर्ट संचालक को चेतावनी दी कि अगर आगे दोबारा ये गलती दोहराई गई तो डीजे को सीज किया जाएगा और चालान भी कटेगा।
