Big NewsNainital News

उत्तराखंड में स्मैक तस्करों के हौसले बुलंद, युवक को पीटा, पुलिस पर पैसा लेने का आरोप

https://youtu.be/J_xZzIG0pMk

नैनीताल : हल्द्वानी के राजपुरा चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात स्मैक तस्करों के घर के बाहर स्थानीय लोगों को प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। प्रदर्शन में एक युवक स्मैक तस्करों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहा था जिसके बाद रविवार को स्मैक तस्करों ने प्रदर्शन कर रहे युवक को घेरकर दौड़ा-दौड़ा के पीटा जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं तस्करों द्वारा युवक पर किए गए हमले के बाद स्थानीय लोगों और महिलाओं में भारी आक्रोश है जिसके बाद दर्जनों महिलाएं और लोग जुलूस लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए, लोग स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि राजपुरा क्षेत्र में स्मैक तस्कर खुलेआम स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय लोग जब इसका विरोध कर रहे हैं तो तस्कर उल्टा उनसे मारपीट करने को आतुर हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस पर स्मैक तस्करों को संरक्षण देने औऱ उनसे पैसे लेने आरोप लगाते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में जमकर नोकझोंक भी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनू शनिवार देर शाम स्थानीय लोगों के साथ स्मैक तस्करों के खिलाफ उनके घर के आगे प्रदर्शन में शामिल था जिससे स्मैक तस्करों ने बदले की भावना से सोनू के साथ जमकर मारपीट की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें