National

कोरोना का कहर : यहां शराब के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, ऑनलाइन बिक्री शुरु

online wine cell

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई है। देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपने लगा है। आपको बता दें कि बुरा हाल महाराष्ट्र में है जहां कोरोना बेकाबू हो चला है। जिससे पूरे देशभऱ में कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 16,620 नए मामले सामने आए, जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं. साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हजार के पार पहुंच गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 50 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,861 हो गई.

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर नागपुर में आज से पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है. ‘सख्त लॉकडाउन’ के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को राहत दी गई है. यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया है. लॉकडाउन के दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा. जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी. शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें