HighlightNainital News

रामनगर : कॉर्बेट पर भी पड़ी कोरोना की मार, आमदनी घटकर हुई आधी

रामनगर- कोरोना का असर कॉर्बेट नेशनल पार्क की आमदनी पर भी पड़ा है. इस वित्तिय वर्ष में पर्यटकों की सख्या घटने से पार्क की आमदनी 2019-20 के मुकाबले आधी हुई है. पिछले साल मार्च के आखिर में बंद हुए पार्क के गेट 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोले गए थे.

रामनगर: 15 नवंबर साल 2020 से अब तक 258 विदेशी सहित 1,43,522 सैलानी विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का दीदार कर चुके हैं. जिससे वन विभाग को 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है. कोविड के चलते पिछले साल जिम कॉर्बेट पार्क नवंबर तक बंद था. लेकिन 15 नवंबर के बाद पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था. हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं.

जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर साल 2020 से अब तक अलग-अलग जोनों में 1,43,522 देशी-विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया. वहीं पिछले साल 2019-20 में 2,94,137 पर्यटकों ने कॉर्बेट पार्क भ्रमण किया था, जिसमें 6,813 विदेशी पर्यटकों के अलावा 2,87,324 भारतीय पर्यटक शामिल थे. उस दौरान वन विभाग ने लगभग 10 करोड़ 42 लाख 95 हजार से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया था. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि कोविड के चलते कॉर्बेट पार्क को पिछले साल 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला गया था. विभाग को पर्यटकों से लगभग 5 करोड़ से ज्यादा के राजस्व की प्राप्ति हुई है. हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम पर्यटकों के पहुंचने से इस बार कम राजस्व प्राप्त हुआ है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें