देहरादून : उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आज धूमधाम से मनाया गया। छोटी छोटी बच्चियां फूलों की टोकरी लेकर पहले राज्यपाल और फिर सीएम के पास गईं। सीएम समेत राज्यपाल ने बच्चियों को उपहार दिया। बच्चियां पहाड़ी परिधान पहकर सज धज कर फूलदेई के लिए सीएम और राज्यपाल की चौखट पर पहुंची और फूल चढ़ाए। सीएम ने बच्ची को गोद में उठाया औऱ सबको उपहार दिया। वहीं बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत अमित शाह, जेपी नड्डा ने उत्तराखंडवासियों को फूलदेई पर बधाई दी।
मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक। नव संकल्प, नव वर्ष, नव ऋतु के आगमन का सूचक। उत्तराखण्ड का प्रमुख लोकपर्व “फूलदेई” की आप सभी को शुभकामनायें। रंगबिरंगे पुष्पों से सराबोर हर देहरी सुखी, सम्पन्न और प्रसन्न रहें।
@BJP4India @BJP4UK pic.twitter.com/uIEQ6GxpSJ
— Anil Baluni (@anil_baluni) March 14, 2021
अनिल बलूनी ने प्रदेशवासियों से लोकपर्व को मनाने और पहाड़ को अलग पहचान दिलाने के लिए फूलदेेई को मनाने की अपील की इतना ही नहीं अनिल बलूनी के साथ बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी प्रदेशवासियों से यही अपील की है ताकि हमारी संस्कृति और लोकपर्व अमर रहे औऱ दुनिया के कोने कोने तक पहुंचे। अनिल बलूनी ने जुबिन नौटियाल की पोस्ट भी शेयर की है जिसमे जुबिन नौटियाल ने एक वीडियो जारी कर लोगों से फूलदेई मनाने और बढ़ावा देने की अपील की है।
अमित शाह की पोस्ट
अमित शाह ने लिखा कि देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व ‘फूलदेई’ की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए ऐसी कामना करता हूँ।
जेपी नड्डा की पोस्ट
जेपी नड्डा ने लिखा कि उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व “फूलदेई” की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं। वसंत ऋतु पर प्रकृति के उल्लास की प्रतीक फूलदेई सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता लाए।
जुबिन नौटियाल की पोस्ट
वहीं बॉलीवु़ड सिंंगर जुबिन नौटियाल ने भी प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई दी और साथ ही लोकपर्व फूलदेई मनाने की अपील की। जुबिन ने लिखा कि कल 14 मार्च को उत्तराखंड का प्रसिद्ध फूलदेई त्योहार है। आप सब को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। जय उत्तराखंड, जय भारत।