Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : CM तीरथ सिंह रावत ने किया नेत्र कुंभ का शुभारंभ

हरिद्वार: समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के मदन मोहन मालवीय आडिटोरियम सभागार में 27 अप्रैल तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र कुंभ का शुभाररंभ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

महाकुंभ में लगने वाले नेत्रकुंभ में करीब 50000 लोगों की जांच के बाद उनको चश्मा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जरूरतमंदों की आंखों का ऑपरेशन करने का भी लक्ष्य है। इससे पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण आदि ने दीप प्रज्जवलित किया।

वेद विद्यालय कनखल के 11 विद्यार्थियों ने सरस्वती वाचन और वैदिक मंत्रोच्चार किया। आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. सुनील जोशी ने विद्यार्थियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वीडियो के माध्यम से नेत्र कुंभ के आयोजन के उद्देश्य और सक्षम संस्थान के कार्य कार्यों के बारे में बताया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें