Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : ये नेता बोले, BJP में ही हो सकता है ऐसा, एक झटके में बदल गए CM, अध्यक्ष

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति खासकर भाजपा में पिछले कुछ दिनों में ऐसा बदलाव आया कि हर कोई चैंक गया। पार्टी में ऐसा बदलाव आया कि सीएम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक को एक झटके में बदल दिया गया। इसको लेकर भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब भी नहीं है। बस इतना कह रहे हैं कि ये केवल भाजपा में ही हो सकता है।

उत्तराखंड को जहां नया मुख्यमंत्री मिल गया। वहीं, भाजपा संगठन को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया।ये बड़े बदलाव क्यों किए गए हैं। ये पार्टी का कोई नेता स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। भाजपा नेता पहले त्रिवेंद्र और अब तीरथ कैबिनेट में राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने इस पर बयान दिया है।

धन सिंह रावत का कहना है कि ये भाजपा में ही संभव हो सकता है कि एक झटके में मुख्यमंत्री भी नए बन गए और एक झटके में प्रदेश अध्यक्ष भी नए बन गए। लेकिन, कहीं तक कोई चंू तक नहीं हुई। सबकूछ बहुत सरलता से हो गया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें