Dehradun NewsHighlight

CM तीरथ रावत ने रखा मीडियाकर्मियों का खास ख्याल, दून अस्पताल को दिए वैक्सीन लगने निर्देश

देहरादून : सीएम तीरथ सिंह रावत ने सीएम ब नने के बाद मीडियाकर्मियों का खास ख्याल रखा और सभी पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दून अस्पताल को खास निर्देश दिए। फ्रंट वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। मीडिया कर्मी भी जान जोखिम में डाल कर फील्ड में उतरते हैं और हर खबर जनता तक पहुंचातें हैं। वहीं मीडियाकर्मियों का विशेष ख्याल रखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने दून अस्पताल प्रबंधन को खास निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी मीडियाकर्मियों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की और इसी के साथ दून अस्पताल को मीडियाकर्मियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें