उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले : चेहरा बदलने से नहीं धुलेंगे BJP के पाप

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चेहरा बदलने पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि चेहरा बदलने से बीजेपी के पाप नहीं धुलने वाले।
राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर भाजपा ने कांग्रेस की बात को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता पर दो-दो उपचुनाव थोपने का काम किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसे सरकार गिराने की आदत है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि इस सरकार के राज में किसान, युवा, अर्थव्यवस्था समेत तमाम मुद्दे यथावत हैं। समस्याओं को कोई समाधान नहीं हुआ है। लोग परेशान हैं और सरकार चेहरा बदलने में जुटी हुई। इससे एक बात तो साफ है कि भाजपा सरकार में कुछ काम नहीं हुए। इसके चलते ही भाजपा को चेहरा बदलना पड़ा।