Big NewsDehradun News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: शाम पांच बजे राजभवन में होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण!

देहरादून: तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का पहला विस्तार आज शाम पांच बजे होगा। मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं। कई लोगों के नामों की चर्चा चल रही है। लेकिन, अब तक नामों का खुलासा नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण का टाइम निर्धारित कर दिया गया है।
तीरथ कैबिनेट का गठन आज शाम को पांच बजे हो जाएगा। राजभवन ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए पांच बजे का समय दिया है। जानकारी के अनुसार सभी 11 कैबिनेट मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। त्रिवेंद्र कैबिटने में 8 मंत्री थी, जबकि राज्य में 11 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।
लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा था। वह इंतजार अब त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीएम पद से विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने के साथ खत्म होने वाला है।
