Big NewsDehradun News

उत्तराखंड BJP से बड़ी खबर, मदन कौशिक बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष, ये होंगे कैबिनेट मंत्री!

banshidhar bhagat

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए अब तक शहरी विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा में पहली बार किसी मैदानी नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे पहले तक पहाड़ी जिलों चाहे कुमाऊं हो या फिर गढ़वाल से ही बनाया जाता रहा है।

वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जाएगा। इस तरह से भाजपा आलकमान ने संतुलन साधन का प्रयास किया है। इससे एक संकेत यह भी मिल रहा है कि हरिद्वार जिले को और कुमाऊं को एक अतिरिक्त मंत्री मिल सकता है। जबकि हरिद्वार जिले में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही किसी दूसरे विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें