Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का फैसला कुछ देर में, बैठक में नाम होगा तय

 

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके नाम का फैसला अब से कुछ घंटों में हो जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में अगला नेता चुना जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह देहरादून पहुंच चुके हैं। वो कल शाम को ही देहरादून पहुंच गए थे। इसके साथ ही दुष्यंत कुमार भी देहरादून में हैं।

उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों को भी देहरादून बुलाया गया है। पार्टी का दावा है कि सभी के साथ बातचीत के बाद नए नेता का चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि तकरीबन दस बजे के आसपास बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बैठक शुरु होगी। इस बैठक में ही नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भी कल तक हो सकता है। महाशिवरात्रि के मौके पर नए सीएम शपथ ले सकते हैं। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें