Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला, दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम शमीम और जाकिर हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं। ये दोनों ही नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करते थे। बताया गया कि दोनों कलियर में जियारत करने के लिए आए थे। रविवार की देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।

पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुट गई है। घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उनको घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस की मानें तो अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें